Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

रोडवेज कर्मचारियों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों के पुतले का किया दहन

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


अलवर। राजस्थान रोडवेज के श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चे के 'रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओÓ आंदोलन के 8वें चरण में रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर पर रोडवेज उद्योग व कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुतला दहन किया। अलवर बस स्टैंड पर सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रचार सचिव इजमील खान ने बताया कि इस क्रम में अलवर में सैकडों रोडवेज कर्मचारियों ने अलवर बस स्टैंड पर दोपहर को रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। अलवर संयुक्त मोर्चे के संयोजक कॉमरेड हरिओम चुघ ने कहा कि एक जुलाई 2023 से शुरु हुये चरणबद्ध आंदोलन को आज दो माह का समय पूरा हो जाने के बावजूद राज्य सरकार एवं रोडवेज प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों को आन्दोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 3 सित बर से 4 सित बर को दिन-रात के धरनों के बाद 5 सित बर को 24 घंटे की हड़ताल की जायेगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।