Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेयजल योजना चढ़ी राजनीति की भेंट

खैरथल। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए एनसीआर योजना के तहत स्वीकृत 42 करोड़ की पेयजल योजना राजनीति की भेंट चढ़ गई है। आरोप है कि इस योजना का कार्य आदेश अटक गया है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता ने बताया कि उक्त पेयजल योजना का कुछ कार्य होने के बाद अधूरा पड़ा था।जिसे विधायक दीपचंद खैरिया के प्रयासों पर बजट सत्र में जलदाय मंत्री ने योजना को पूरा करने के विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके तहत जलदाय विभाग ने टैंडर लगाया, लेकिन केन्द्रीय स्तर पर शिकायत कर योजना को निरस्त करने का दबाव बनाया गया। जिससे कार्य आदेश रोक दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी आदि ने निंदा की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट