Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बूथ संख्या 178, 183 व 209 पर चलाया सदस्यता अभियान

अलवर। भाजपा अलवर (दक्षिण) श्री केशव मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में नयाबास सर्किल अलवर पर बूथ संख्या 178, 183 व 209 पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके तहत नव मतदाताओं को भाजपा सरकार उपलब्धिया बताते हुए उन्हें भाजपा से जोडने हेतु उनसे 8140200200 पर मिस काल देकर 250 युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।
पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंधल ने इस अवसर पर कहां कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ-बूथ, घर-घर जाकर भाजपा सरकार उपलब्धियां बताई एवं नव मतदाताओं को भाजपा से जोड कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक ने बताया कि इससे यह सिद्ध होता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान की यह जनता गहलोत सरकार को उखाड फैकने का काम करेगी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जंगल राज के चलते सभी वर्ग के लोग भाजपा परिवार से जुड रहे है और भाजपा की सदस्यता अभियान का युवाओं में बहुत उत्साह है।
कार्यक्रम के संयोजक विजय मीणा रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंधल, जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष विजय मीणा, दिगम्बर सैनी, कमलकान्त जांगिड, कपिल जैन, पूनम गुर्जर, धर्मेन्द्र मीणा, शीला सैनी, लोकेश गुप्ता, सुभाष सैन, पुष्पेन्द्र तॅवर, राजकुमार चौहान, लक्ष्मी सैनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता साथ रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट