Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रम कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

अलवर। श्रम कल्याण अधिकारी खुश्बू मोदी की अध्यक्षता में उप श्रम आयुक्त अलवर के सभागार में विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में राज्य सरकार की विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, ई श्रम एवं पीएमएवाईएम योजना एवं चिरंजीवी संबल योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आमजन को लाभांवित कराने के निर्देश दिये ।
बैठक में राजेश याज्ञिक, राजकुमार बक्शी, मनमोहन सैनी, रेणु गुप्ता, रेखा कुमारी, शिल्पी नरूका सहित विभिन्न संगठनों / एनजीओ एवं निर्माण श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट