अलवर। जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला परिषद के सीईओ कनिष्क कटारिया की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान मिशन 2030 अभियान के अन्तर्गत जिला परिषद सभागर में जिला परिषद स्तरीय गहन परामर्श एवं मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत अवधारणा, उद्देश्य, सम्पूर्ण प्रक्रिया का परिचय, पंचायत राज विभाग के वर्तमान स्वरूप एवं व्यवस्था, ढांचा, कार्यप्रणाली, उपलब्धियों की जानकारी एवं समस्त योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण जीवन, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का सुदृढीकरण, ग्राम स्तरीय विकास योजना निर्माण, क्रियान्वयन, योजनाओं का अभिसरण एवं समन्वय, सक्रिय जनभागीदारी, हरित पंचायत एवं रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रामीण क्षेत्रों में जलग्रहण कार्यों को बढावा देने आदि पर चर्चा कर सुझाव लिए गए।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी, 5 हस्तांतरित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास कार्य से जुडे एनजीओ, विभागीय योजनाओं के चयनित लाभार्थी, प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, हितधारकों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अलवर

