Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

ये क्या हो रहा है शहर में...... बनाया भी ओर चला भी नहीं

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। शहर यदि किसी के भरोसे चल रहा है तो वह जनता की सूझबूझ के भरोसे अन्यथा तो प्रशासन के लिए तो प्रतिदिन कुछ भी घटना या दुर्घटना या फिर हादसा आदि हो लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का क्या? वे तो अपनी शिथिलता के रास्ते निकाल रहे हैं। शहर में अनेक स्थान ऐसे हैं जहां प्रतिदिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। यही नहीं वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बड़े वाहन, छोटै वाहन निकल रहे हैं लेकिन जब कोई बड़ा हादसा होगा तब ही देखा जाएगा। शहर में केडलगंज से वण्डर मॉल को जाने वाले रास्ते पर इंदिरा रसोई के पास गंदे पानी के निकास के लिए टी प्वाइंट बना हुआ है। जिसे हाल ही में ठीक कराया गया था लेकिन ना तो उस पर नगर निगम के अधिकारियों ने ध्यान रखा ओर ना अन्य विभाग की नजर गई। आखिर जिस गति से उसे बनाया उसी गति से वह टूट गया। अब कभी भी किसी भी वक्त यहां दुर्घटना घट सकती है। देखा जा सकता है कि यहां केडलगंज से वण्डर मॉल की तरफ निकलने के लिए यहां उस टूटे प्वाइंट पर घुमाव भी है जिसे एकाएक देख पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कभी भी दुर्घटना घट सकती है। अब देखना है कि प्रशासन इस टूटे प्वाइंट को कब तक ठीक करा पाता है।
ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले ही होपसर्कस से नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते पर भी एक टी प्वाइंट पर जाल टूटा हुआ है। लेकिन उसे मंगलवार तक ठीक नहीं कराया गया जबकि इस संबंध में कई बार नगर निगम अलवर के अधिकारियों को व महापौर को अवगत कराया जा चुका है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।