Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

अलवर। भारतीय जनता पार्टी माधव मंडल बूथ संख्या 51 पर जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विधानसभा संयोजक राजेंद्र शेखावत ,मंडल अध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष शंकर लाल सैनी, युवा अध्यक्ष प्रियांशु अरोड़ा, पूर्व पार्षद गिरीश दीक्षित ,बूथ अध्यक्ष राकेश शर्मा, राकेश गोयल, कैलाश सैनी, मोहित चावरिया,गणेश छीलवाल
सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का यह जनसंपर्क अभियान प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संपूर्ण राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर जन जन तक केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां एवं योजनाओं को विस्तार से बताया जा रहा है और मिस कॉल के द्वारा नए सदस्य बनाए जा रहे हैं प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाए जा रहे हैं
मंडल महामंत्री सुनील चौधरी ने बताया की मेहताब सिंह शक्ति केंद्र पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है
मिस कॉल के द्वारा बनने वाले नए सदस्यो का उत्साह देखते ही बनता है
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट