Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस ने की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,मचा हड़कंप

पुलिस ने की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,मचा हड़कंप

खैरथल। खैरथल - तिजारा जिला बनने के बाद पहली बार पुलिस टीम ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को वृताधिकारी सुरेश कुड़ी के नेतृत्व में कार्रवाई की।
डीएसपी कुड़ी ने बताया कि सूचना मिली कि खैरथल के हरसोली रोड स्थित गिरवास के पहाड़ों में अवैध खनन हो रहा है। जिस पर मौके पर जाकर देखा तो पहाड़ों में ड्रिल मिले। उन्होंने बताया कि तुरंत मौके पर खैरथल थाना पुलिस की टीम को बुलाया। पुलिस टीम ने खनन में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर, कम्प्रेशर, ड्रिल मशीन सहित फावड़े, परात आदि सामान जब्त किए। देर शाम खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलाकर विभागीय कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उधर, खैरथल थाना पुलिस ने अवैध खनिज मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी से इंकार किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट