Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया सडक एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया सडक एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास 

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र में 1 करोड रूपये की लागत राशि से बनने वाली सडक व पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मंत्री जूली ने 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बखतपुरा रोड से ढोबा रींगसपूरी पुलिया निर्माण एवं 50 लाख की लागत से बनने वाली ढहलावास से सिरावास सड़क का शिलान्यास कर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर ग्रामीण सडक तंत्र में आगे बढकर प्रदेश में विकास के मॉडल का नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये की लागत से बन रही सडकों से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं ग्रामीणों का अमूल्य समय को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सडकों निर्माण से विकास के द्वार खुलते हैं जिससे रोजगार के अवसर सृजित होकर आमजन को रोजगार प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को राहत प्रदान करने एवं प्रदेश के विकास को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए नवाचार कर आमजन को लाभांवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है वहीं ये योजनाएं अन्य राज्यों के एक नजीर साबित हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने जूली का चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर रामजीलाल बैसला, ओमप्रकाश गोलियां ढहलावास, निहाल गुर्जर, बलवंत सिंह, जयकिशन, योगेश मेहता, अजीत धाकड़ सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट