Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अघोषित विद्युत कटौती भाजपा दक्षिण अलवर ने सौंपा 8 उपखंडों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती  भाजपा दक्षिण अलवर ने सौंपा 8 उपखंडों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर दक्षिण द्वारा 8 उपखंडों पर राज्यपाल के नाम राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्धारा अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती को लेकर राजस्थान का आमजन परेशान है। राजस्थान की आम जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्त करने के बाद राजस्थान की जनता को अनेक प्रकार से प्रताड़ित कर रही है। अघोषित बिजली कटौती से जहां आम आदमी बेहाल है वहीं उद्योग धंधों की कमर टूट गई है। वहीं किसानों की अवैध वीसीआर भरी जा रही है और निजी कंपनियों द्वारा अंधाधुंध वसूली की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, मंत्री ऋषिराज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम किराड, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, विधानसभा संयोजक राजेंद्र शेखावत, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद राम अवतार शर्मा, घनश्याम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष केके मदन, राजेश तिवारी, महामंत्री नंदू बना, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट