Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलग अलग स्थानो पर डूबने से दो की मौत ।

अलग अलग स्थानो पर डूबने से दो की मौत ।


देवली 9 अगस्त, यहां दो विभिन्न स्थानो पर जल भराव मे डूबने से दो जनो की मृत्यु हो गई। क्षेत्र के बीसलपुर मे दह मे नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई । देवली थानाधिकारी जगदीश मीणा के अनुसार जयपुर सांगनेर निवासी राकेश नायक , रमेश नायक ,शंकरलाल सैनी व इमरान मंगलवार की शाम को बीसलपुर बांध क्षेत्र मे देह मे नहा रहे थे उसी दोरान इमरान गहरे पानी मे चला गया जिससे वो डूब गया । डूबने की सूचना के बाद बीसलपुर चोकी पर तैनात पुलिस मोके पर पहंची ओर डूबे युवक की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक सफलता नही मिलने से सर्च आपरेशन रोक दिया व बुधवार को पुनः तलाश शुरू की गई । दोपहर बाद पुलिस को इमरान के शव को ढूंढने मे सफलता मिल गई जिसके बाद मे पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी । इसी प्रकार समीपस्थ कुंचलवाडा ग्राम पंचायत क्षेत्र मे स्थित तालाब मे डूबने से देवली के एक युवक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कुचलवाडा ग्राम की महिलाये तालाब की ओर गई तो उन्हे तालाब मे युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया,जिसकी सूचना हनुमान नगर पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया ओर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया बाद मे उसकी पहचान देवली के वार्ड नम्बर 10 के निवासी रामकरण बैरवा पुत्र नाथूलाल के रूप की हुई सीढीयो पर पैर फिसल कर तालाब मे गिरने से उसकी मृत्यु होना बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करता था ओर मंगलवार को माता जी के दर्शन करने गया था इस दौरान तालाब की ओर गया जहा उसके साथ हादसा हो गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में चार एचसीएस समेत 11 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट