Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण किया। अवेैध नल कनेक्शन को काटने के दिये निर्देश।

जिला कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण किया। अवेैध नल कनेक्शन को काटने के दिये निर्देश।


देवली 8 जून, क्षेत्र के नासीरदा,बीसलपुर रतनपुरा मे चल रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर का टोंक जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने निरीक्षण किया व आमजन के परिवादो पर जनसुनवाई की ।
जन सुनवाई के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे । इस दौरान नासिरदा में पेयजल की सप्लाई को लेकर के व अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान के रूप में कार्रवाई करने हेतु एईन पीएचइडी को निर्देश दिए
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज हिसामपुर में अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध जलदाय विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई जो लगातार जारी रहेगी अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों को नामजद किया जा कर उनके खिलाफ जलदाय विभाग के द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा है । इसके अलावा नासिरदा में आबादी भूमि के
ग्राम पंचायत द्वारा पट्टे जारी नहीं करने की शिकायत कलेक्टर को की गई जिसके बाद विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जो लोग आबादी में निवासरत है उनके पट्टे जारी किए जाकर उनको लाभान्वित किया जावे तहसीलदार को प्रचलन के रास्तों को खुलावाने बाबत निर्देश जारी किए उपखंड अधिकारी को प्राप्त परिवादो की मॉनिटरिंग कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान देवली उपखण्ड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारी मोजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में चार एचसीएस समेत 11 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट