Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से विद्यालय में क्लासरूम का कार्य शुरू

राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से विद्यालय में क्लासरूम का कार्य शुरू


राजलदेसर न्यू सर्विस। राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से राजलदेसर कस्बे के राजकीय विद्यालय नंबर 16 में भामाशाह के सहयोग से करीबन 3 लाख रुपए से अधिक की लागत से विद्यालय में एक कमरे का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से इस विद्यालय में चौथे चरण का कार्य विद्यालय में एक रूम का कार्य कराया जा रहा है ज्ञात रहे इससे पूर्व विद्यालय में भवन की बहुत हालत खस्ता थी साथ ही विद्यालय में शौचालय की भी हालत बहुत खस्ता थी जिसका अलग-अलग गुप्त भामाशाह के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा चुका है इसके अलावा प्रिंसिपल ऑफिस का कार्य भी अति शीघ्र शुरू कराया जाएगा । साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य भी कराया जाएगा राजलदेसर युवा विकास समिति के अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल मंत्री मदन दाधीच ने बताया राजलदेसर कस्बे में चिकित्सा शिक्षा खेलकूद सांस्कृतिक नर सेवा, नारायण सेवा, जीव जंतु कल्याण आदि के लिए समिति द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं इसके अलावा विद्यालय नंबर 3 में एक दीवार का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा । साथ ही विद्यालय में कंप्यूटर और प्रिंटर अति शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान