Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समाजसेवी मितड ने श्री शंकर नाथ गौशाला में 1 लाख रुपए का किया सहयोग

समाजसेवी मितड ने श्री शंकर नाथ गौशाला में 1 लाख रुपए का किया सहयोग

सादुलपुर। श्री शंकर नाथ गौशाला राधा छोटी गांवों के सहयोग से चलने वाली एक प्रमुख गौशाला है हाल ही में श्री शंकर नाथ गौशाला राधा छोटी का नव निर्माण कार्य जारी है। निकटवर्ती ग्रामीणों का जन सहयोग के लिए गौशाला कमेटी के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं रविवार को उपखंड के भाकरां में श्री शंकर नाथ गौशाला राधा छोटी के कमेटी सदस्यों ने ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान समाजसेवी एवं भामाशाह सेवानिवृत्त अस्सिटेंट जनरल मैनेजर बैंक ऑफ़ इंडिया श्री रामकुमार मितड राधा बड़ी ने 1 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग की सहायता की एवं साथ में 93 हजार रुपए का सामान भी गौशाला को दिया एवं आगे भी आश्वासन दिया कि वे श्री शंकर नाथ गौशाला में समय-समय पर आर्थिक सहायता गौ सेवा को समर्पित करते रहेंगे सभी गौशाला कमेटी के सदस्यों ने सेवानिवृत्त अस्सिटेंट जनरल मैनेजर बैंक ऑफ़ इंडिया राम कुमार मित्तड का श्री शंकर नाथ गौशाला कमेटी सदस्यों ने तह दिल से हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान