Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को दें कैंपों का लाभ : डॉ पवन

राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को दें कैंपों का लाभ : डॉ पवन

*संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर की समीक्षा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी ने दिए निर्देश

चूरू। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने 24 अप्रैल से शुरू हो रहे महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कैंप से पहले ही विजिट और मॉक ड्रिल के जरिए यह सुनिश्चित कर लें कि कैंपों के संचालन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। कैंप में आने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए छाया, पानी, बैठक व्यवस्था, टैंट, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, इंटरनेट की सुचारू व्यवस्था सहित तमाम इंतजाम देख लें। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार इन कैंपों का समुचित लाभ आमजन को मिले, यह हमारी कोशिश होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चत करें। 10 योजनाओं के अलावा भी अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। सभी कैंपों की मॉनीटरिंग और प्रगति रिपोर्ट का विश्लेषण राज्य स्तर से किया जाएगा, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।
वीसी के दौरान चूरू जिला मुख्यालय पर मौजूद अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी ने अधिकारियों से कहा कि वे इन कैंपों को गंभीरता से लें और जरा भी शिथिलता नहीं बरतें। सभी योजनाओं के बारे में स्वयं पूरी जानकारी रखें। कैंपों को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें और देखें कि आमजन अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचे। उन्होेंने कहा कि हमारे शिविर बेहतरीन वातावरण में सचांलित हों, इसके लिए जरूरत है कि सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए अंतिम छोर केव्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाएं।
सीईओ पीआर मीणा ने संभागीय आयुक्त को कैंपों की तैयारियों से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि वीसी में दिए गए निर्देशानुसार कैंप सफलतापूर्वक संचालित किए जाएंगे। इस दौरान एसीईओ हरी राम चौहान, एसडीएम उगम सिंह राजपुरोहित, पीएचईडी एसई आरके राठी, सानिवि एसई शिशपाल गुप्ता, एसीपी नरेश टुहानिया, सीडीईओ जगबीर सिंह यादव, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, संजय तंवर, सीडीपीओ सीमा गहलोत, डिस्कॉम के अनिल पूनिया, एडीपीसी सांवर मल गहनोलिया, ब्लॉक सुपरवाइजर कृष्णा सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान