Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अखिल भारतीय किसान सभा ने मेगा-हाईवे पर लगाया जाम, किसानों ने किया प्रदर्शन 

अखिल भारतीय किसान सभा ने मेगा-हाईवे पर लगाया जाम, किसानों ने किया प्रदर्शन 

सरदारशहर। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला व्यापी आह्वान पर सभा के राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी के नैतृत्व में रविार को किसानों ने किसानों के हितों की विभिन्न्न मांगो को लेकर 30 मिनट तक मेगा हाईवे पर जाम लगाया गया। राज्य महामंत्री चौधरी ने कहा कि 18 जुलाई 2022 को हुए समझौते के अनुसार खरीफ 2021 का फसल बीमा क्रॉप कटिंग रिपोर्ट के आधार पर देने व खरीफ 2022 में बीमा कंपनी ने जिन पटवार हल्को पर आपत्ति लगाई है। अगर मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जायेगा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को नही माना गया तो जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के द्वारा आंदोलन किया जायेगा। तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सता में आने से पहले किसानों का भला करने के नाम पर सता में आती है। चुनाव के बाद किसानों को परेशान करने का कार्य कर रहे है। जिसके कारण किसानों में इन दोनों पार्टियों के प्रति रोष है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमाराम जाखड़, तहसील सयुक्त मंत्री सांवरमल डूडी, डूंगरराम बेनीवाल, तोलूराम सुथार, देवीलाल भाकर, रामदेव भाकर, मोहन राम मेघवाल, मामराज शर्मा, भरतराज बरोड़, कुननराम बरोड़, राजेंद्र बरोड़, हनुमान बिरट आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने हाइवे को जाम कर प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान