Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चना व सरसों की खरीद हुई शुरू

चना व सरसों की खरीद हुई शुरू


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ की कृषि मण्डी में समर्थन मूल्य पर चना, सरसों फसल की खरीद शुरू हो गई है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक सुनील मांडिया ने बताया कि खरीद को लेकर सात सौ किसानों ने टोकन कटवाए हैं। सरकार द्वारा सरसों 5450 रूपए प्रति क्विंटल व चना 5335 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जायेगी। इससे पहले पण्डित जुगलकिशोर ने संवेदक राजू गोदारा को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर खरीद शुरू करवाई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष नरपत गोदारा ने कहा कि खरीद प्रकिया में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छैलू सिंह, संपत पथानियां, रामनिवास सिद्ध, धर्मेन्द्र किलका, राकेश नायक, ओमप्रकाश भरतिया मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान