Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्यवाही के बाद शव सौंपा परिजनों को

कार्यवाही के बाद शव सौंपा परिजनों को


सुजानगढ़ (नि.सं.)। कसुम्बी रोड़ स्थित शिव बाड़ी के पास एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस प्रकारण में कोतवाली थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि मृतका के भाई जगदीश प्रसाद प्रजापत निवासी जैतासर ने रिपोर्ट दी कि 21 अप्रेल की शाम को मेरी बहिन शांतिदेवी (28) पत्नी तिलोकचंद प्रजापत, सुजानगढ़ ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अस्पताल में दोनों पक्षों की ओर से आये परिजनों में शनिवार को सुबह घंटो तक विवाद हुआ और काफी मुश्किल से आम सहमति बन पाई। अस्पताल में लोगों की भीड़ का जमघट भी रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान