Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विचार मंथन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विचार मंथन


चूरू। भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की शनिवार को हुई बैठक में संगठन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं से देश, प्रदेश और समाज बड़ी अपेक्षाएं रखता है। इसलिए हमें मर्यादा में रहते हुए जनसेवा कर राष्ट्रोत्थान के लिए कार्य करने चाहिए।
राठौड़ ने कहा कि आज अगर देश में चारों तरफ सुशासन एवं विकास दिखाई दे रहा है वह भारतीय जनता पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट कहना है कि सबका साथ सबका विकास और सभी का प्रयास। इसी विजन ने आज देश को नई दिशा दी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और विश्व की एकमात्र यही ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है कि जहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपने मेहनत और लगन से उच्च पद तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाला समय हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश की इस नाकारा सरकार बाहर का रस्ता दिखाएं। राठौड़ ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक प्रदेश में ऐसी नकारा सरकार नहीं आई है जो केवल घोषणा करना जानती है घोषणा को धरातल पर कभी नहीं उतारती।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्योल, भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटियां, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत,़ विक्रम कोटवाद व नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान