Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर का पर्व

हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर का पर्व

हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर का पर्व

जनप्रतिनिधियों ने ईद पर्व की बधाई दी

तारानगर

तारानगर में शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुस्लिम भाइयों ने क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। क्षेत्र की जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जाफ़र मौलवी ने ईद की नमाज अदा करवायी एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मोके पर स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया, पूर्व सासंद रामसिंह कस्वां, प्रधान संजय कस्वां, विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, एडवोकेट निर्मल कुमार प्रजापत, महावीर पूनियाँ, जमरदीन तेली, मुंशी खाँ, बाबू हुसैन कुरैशी, अयूब पटवा, हरिसिंह बेनिवाल, सहदेवसिंह भाटी, मोहम्मद तैयब, सेठी आचार्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर ईद पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान