Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

पटवारी-गिरदावर दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पटवारी-गिरदावर दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

बीदासर- राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तहसील कार्यालय के कार्मिकों तहसीलदार संघ, पटवार, कानूनगो संघ की हड़ताल के चलते आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम दफ्तर के आगे सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी जारी रही। कार्मिकों की हड़ताल होने की वजह से आमजन के काम अटके पड़े हैं दूर दराज से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। पटवार संघ अध्यक्ष भंवरलाल देडू, पटवारी नेमीचंद चौधरी, देसराज मीणा, श्रवण कुमार मेघवाल, बाबूलाल गौदारा, गिरदावर कन्हैयालाल स्वामी, बनसीदास पुरोहित, इंदरचंद दायमा आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।