Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत समिति में आसपालसर सरपंच सुभाष नायक को दी श्रद्धांजलि, सरपंच संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने 5 लाख का किया नगद सहयोग

पंचायत समिति में आसपालसर सरपंच सुभाष नायक को दी श्रद्धांजलि, सरपंच संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने 5 लाख का किया नगद सहयोग

सरदारशहर। पंचायत समिति सभागार हॉल में विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास की अध्यक्षता में सरपंच संघ, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी संघ सहित पंचायत समिति के समस्त कार्मिकों के द्वारा शुक्रवार को आसपालसर ग्राम पंचायत के सरपंच सुभाष नायक के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की। समाजसेवी मधुसुदन सिंह राजपुरोहित के आह्वान पर 62 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पांच हजार रूपयों की सहयोग राशि के हिसाब से 5000 की सहयोग राशि से 3 लाख 10 हजार, ग्राम विकास अधिकारी संघ के द्वारा 51 हजार रुपयों के सहयोग के साथ 5 लाख रुपयों का नगद राशि उनके परिवार को प्रदान की। बैठक के दौरान मुख्य वक्ता मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि सरपंच या कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने ठंडे दिमाग से काम करें। अपने दिमाक पर ज्यादा लोड लिया तो दिक्कत हो सकती है। आसपालसर सरपंच सुभाष के द्वारा अपने दिमाक पर ज्यादा लोड लेने के कारण उनके ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिवार की अच्छी स्थिति नहीं होने के कारण श्रद्धांजलि सभा में सरपंच के परिवार का सहयोग करने का निर्णय लिया है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। इस मौके पर लेखा अधिकारी निरंजन पारीक, कनिष्ठ अभियंता जगदीश सहारण, नंदलाल सिद्ध, सरपंच गिरधारीलाल स्वामी, राजेंद्र सिंह छाजूसर, दीपक शर्मा, हरदयाल गुरड़ा, परसाराम सारण, नानूराम पारीक, श्रवण शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी लूणाराम सैनी, हरलाल सिंह सुंडा, हनुमान प्रसाद ओला, हरिराम शर्मा, महेंद्र सिंह राजवी, शीशराम सारण, बृजलाल ढाका, रामलाल मेघवाल, मालाराम सारण सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान