Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले की मांग को लेकर की कनक दण्डवत यात्रा

जिले की मांग को लेकर की कनक दण्डवत यात्रा


सुजानगढ़ (नि.सं.)। कांग्रेस नेता विद्याप्रकाश बागरेचा ने सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर पेट के बल कनक दंडवत करते हुए शहर की शास्त्री प्याउ से लेकर गंाधी चौक तक यात्रा की है। विद्याप्रकाश बागरेचा जब शास्त्री प्याउ से बैंड बाजे के साथ कनक दण्डवत यात्रा के लिए शुरू हुए, तो सुजला सत्याग्रही किशोरदास स्वामी, विजयपाल श्योराण, श्रीराम भामा, धनराज आर्य, रणसिंह श्योराण, विनय प्रजापत, गोविंद जोशी, प्रेमसुख सैनी सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी प्रकार बाजारों से निकलते वक्त विद्याप्रकाश बागरेचा का माल्यार्पण कर लोगों ने स्वागत किया और सुजला जिले की मांग का समर्थन किया। वहीं गांधी चौक पहुंचने पर धरनार्थी तिलोकचंद मेघवाल सहित अन्य लोगों ने विद्याप्रकाश बागरेचा का स्वागत किया और सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान सुजला जिले की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान