Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्व सेवा परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठे धरने पर

राजस्व सेवा परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठे धरने पर

बीदासर- उपखंड कार्यालय के बाहर गुरुवार को राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व में हुए समझौते को राजस्थान सरकार द्वारा लागू नहीं करने के विरोध में राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद, पटवार संघ व कानूनगों संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठकर नारेबाजी की। तहसीलदार द्वारका शर्मा ने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को राजस्थान सरकार द्वारा समझौता हुआ था जिसको सरकार ने लागू नहीं किया, जिसके विरोध में सांकेतिक धरना देकर मांग की गई है अगर सरकार मांगे पूरी नही करती है तो महंगाई राहत केंप का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान पटवार संघ अध्यक्ष भंवरलाल देडू, पटवारी नेमीचंद चौधरी, श्रवण कुमार मेघवाल, दिनेश गाडगिल, देसराज मीणा, सुगनचंद मीणा, बाबुलाल गौदारा, अशोक कुमार मीणा, सोमदत्त शर्मा, पूजा मीणा, मंजू खैरवाल, गिरदावर कन्हैयालाल स्वामी, इंदरचंद दायमा, भगवानदास स्वामी, बनसीदास पुरोहित आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान