Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन से की आत्महत्या

ट्रेन से की आत्महत्या


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़-छापर रेलवे ट्रेक पर गत रात्रि को 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर रात्रि करीब सवा चार बजे ही कोतवाली थाना, जीआरपी मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक अरफाद मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाने में मदद की। शव की शिनाख्त भंवरसिंह पुत्र साँवरसिंह राजपूत, निवासी भोजलाई रोड़-दो नबर चैम्बर के पास सुजानगढ़ के रुप में हुई।
आरपीएफ के हेड कांस्टेबल शिवलाल, भोम सिंह, कोतवाली पुलिस की ओर से एएसआई तेजाराम मौके पर पहुंचे। एएसआई तेजाराम ने बताया कि मृतक के पिता सांवरसिंह राजपूत निवासी भोजलाई रोड़ ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसके पुत्र भंवरसिंह ने मानसिक परेशानी के करीब साढ़े तीन बजे मालगाड़ी के समाने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान