Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ढांढ़ण में चल रहे एनसीसी शिविर का कर्नल विरेन्द्र ने किया निरीक्षण

ढांढ़ण में चल रहे एनसीसी शिविर का कर्नल विरेन्द्र ने किया निरीक्षण


चूरू। ढाढंण डवलपमेन्ट ट्रस्ट में द्वितीय राज.बटालियन एनसीसी के चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमाण्डर जयपुर के कर्नल विरेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया।
कर्नल को कैडेट्स ने गार्डस ऑफ ऑनर दिया गया। कर्नल ने केडेट्सों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे शिविर से वापिस जाये तो उनमें आप में एक अनुशासित कैडेट् की झलक दिखाई देनी चाहिए। ताकि देखनेवालो को आपमें और अन्य लड़को में फर्क महसूस नजर आए। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा मंच है जो युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण करता है। आने वाले समय में यहीं व्यक्तित्व कृतित्व बन जाया करता है। इसलिए ही इस प्रशिक्षण को अनुशासन और आत्मनिर्भरता की दीक्षा कहा जाता है।
ग्रुप कमाण्डर ने शुटिंग प्रशिक्षण में चयनित कैडेट्स से भी वार्ता की और चयन के लिए लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा। कैम्प कमाण्डेन्ट ले.कर्नल पंकज कुमार ने शिविर के दौरान हो रही गतिविधियों के बारें में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर संन्त बहादूर लिम्बु, प्रशासनिक अधिकारी शांतिलाल रक्षक, प्रशिक्षण प्रभारी सुबेदार सुरेश कुमार, फायरिंग फायरिंग प्रभारी हवा सिंह, बीएचएम कुम्भाराम व अन्य सैनिक व सिविल स्टॉफ आदि उपस्थित थे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान