Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी में गेहूं की बोली लगाने के दौरान दो व्यापारियों में हुआ विवाद, दो घंटे तक रही बोली बंद, व्यापारियों ने बिना बोली अनाज खरीदने का लगाया आरोप

कृषि मंडी में गेहूं की बोली लगाने के दौरान दो व्यापारियों में हुआ विवाद, दो घंटे तक रही बोली बंद, व्यापारियों ने बिना बोली अनाज खरीदने का लगाया आरोप

सरदारशहर। शहर की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को गेहूं की बोली लगाने के दौरान दो व्यापारियों में आपस में विवाद हो गया। व्यापारियों ने कहा कि कुछ बड़े अनाज कारोबारी किसानों से बिना बोली लगाए सरसों, गेंहू, चना खरीद रहे है। मंडी में व्यापारी महावीर जाखड़ और पंकज अग्रवाल के बीच जमकर बहस हो गई। इस दौरान दोनों 10 मिनट तक आपस में बहस करते रहे। अनाज व्यापारी प्रभुराम पूनियां, किशननाथ सिद्ध समेत अन्य व्यापारियों ने दोनों को शांत करवाया। इस दौरान मंडी में 2 घंटे तक कारोबार बंद रहा। व्यापारी ने आरोप लगाया कि मंडी के कुछ बड़े अनाज व्यापारी मंडी समेत बाहर से बिना बोली करवाए ही अनाज की खरीद करना चाहते है। जबकि छोटे अनाज व्यापारी चाहते है कि मंडी के किसानों के माल की बोली लगे। ताकी किसानों को अच्छे भाव मिले। आपको बता दे कि इस मंडी में पहली बार गेहूं, जौ, चना की बोली लगाई जा रही है। पहले यहां पर केवल मूंगफली की बोली ही लगती थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान