Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिलाओं को दी गयी परियोजना की जानकारी

महिलाओं को दी गयी परियोजना की जानकारी

सरदारशहर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधिशाषी अभियंता महेश चंद्र गुप्ता एवं सहायक अभियंता दिनेश कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को वार्ड 24 महाराणा प्रताप कॉलोनी में महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। सामुदायक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के रामगोपाल शर्मा ने आमजन को बताया की शहर में नई जल प्रदाय योजना के अंतरगत पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर के साथ व मीटर युक्त मिलेगा और आमजन से अपील की जल सरंक्षण हमारा दायित्व ही नहीं कर्तव्य भी है। पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करे। आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करें। पानी की एक एक बून्द बचाएं। आज की बचत कल का भविष्य है व कहा की आप इसमें सहयोग करे और अपने परिवार वालों से भी सहयोग के बारे में कहे। कार्यक्रम में पानी के सरंक्षण पर महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए विकास शर्मा ने कहा कि पानी की बचत करना बहुत जरूरी है। जल है तो कल है और जल ही जीवन है। इसको आज बताएं तो कल इसका फायदा मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान