Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक बुड़ानिया ने दो कमरों का उद्धघाटन किया 

विधायक बुड़ानिया ने दो कमरों का उद्धघाटन किया 


तारानगर


तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के मुख्यातिथ्य में क्षेत्र के डॉक्टर अम्बेडकर सामुदायिक भवन में उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉक्टर अम्बेडकर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने अपने विधायक कोष से 16 लाख की लागत से भवन में बनाये गये दो बड़े कमरों का फीता काटकर उद्धघाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने समाज के लोगों की तरफ से विधायक बुड़ानिया को दो बड़े कमरे, एक सुलभ शौचालय, पेयजल के लिए बड़ी पाईप लाइन, बरसाती पानी के लिए बड़े कुंड व परिसर में इंटरलोक लगवाने आदि 5 विकास कार्यों का मांग पत्र सौंपा। विधायक बुड़ानिया ने उक्त सभी विकास कार्यों की मोके पर ही घोषणा की। विधायक बुड़ानिया ने कहा मैं अम्बेडकर भवन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हूँ। हम सब मिलकर इस भवन का विकास करेंगे। विधायक बुड़ानिया ने कहा मैं 36 कोम को साथ लेकर चलने वाला इंसान हूँ।


प्रधान संजय कस्वां ने कहा विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया उस परिवार से है जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी। क्षेत्र में विकास के नाम पर विधायक बुड़ानिया ने गंगा बहाने का काम किया है।


चेयरमैन प्रियंका बानो ने कहा पालिका क्षेत्र से इस भवन के लिए जो भी सहयोग हो सकेगा हम करने को तैयार है। इस मोके पर बीडीओ संत कुमार मीणा, बीडीसी सदस्य मोहरसिंह ज्याणी, झींडूराम दायमा, जसवंत दईया, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, भागचंद सोलंकी, दानाराम मेघवाल, प्रताप मेघवाल, इंद्राज दायमा, आरता कुमार, जुगलाल मेघवाल, सुरेश जोईया, सुरेश खत्री, मोतीराम, चंदन घोटड़, भंवरलाल, काशीराम, प्रताप, विनोद, सहीराम, जेठाराम पटीर, राजेंद्र डगला, पालाराम जिंदल, भगवानाराम, हेमराज सहित समाज के सैंकड़ो लोग उपस्थित थे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान