Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर, 792 लोगों ने किया रक्तदान

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर, 792 लोगों ने किया रक्तदान

सरदारशहर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे मानव सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्रसेन भवन में भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ के कर कमलों द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में हजारों युवाओं ने अपने लोकप्रिय नेता के जन्म दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्त दाताओं की हौसला अफजाई करने के लिए राजेंद्र राठौड़ के सुपुत्र तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पराक्रम राठौड़ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पराक्रम राठौड़ ने कहा कि सरदारशहर के युवाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का अपने आदर्श नेता के प्रति जो प्यार देखा है वह अतुल्य है। चूरू जिले की जनता का प्यार और समर्थन ही राजेंद्र राठौड़ की ताकत है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाले उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले तथा दबंग व्यक्तित्व के धनी राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करना हम सब के लिए गर्व की बात है। आज जो प्यार सरदारशहर की जनता ने अपने आदर्श नेता के लिए दिखाया है वह अन्य किसी भी नेता के लिए मिलना संभव नहीं है। रक्तदान शिविर में जयपुर से अलग-अलग 5 टीमें तथा चूरू की एक टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर में 792 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, किशन जांगिड़, किशन मोयल, पार्षद शोभाकांत स्वामी, दीपक बैद, शिवरतन सर्राफ, विष्णु सोनी, तेजपाल चौधरी, पार्षद राकेश जगरवाल, राजुनाथ सिद्ध, सुशील प्रजापत, राजकरण सोनी, मदननाथ, अब्दुल अजीज, धन्नानाथ, बिज्जू माली, आमीन खान, सैयद गौरी, मघाराम गर्ग, विमल शर्मा, मुकेश भामा, जाकिर खोखर, दशरथ सिंह, राजेंद्रसिंह राठौड़, डॉ दयाल राजपुरोहित, शंकर सोनी, पवन सैनी, देवी सिंह चौहान, विक्रम सैनी, शिवचंद सोनी, अजय भाटी, अमिताभ चांवरिया, प्रदीप दीक्षित, जगदीश पींगोलिया, डॉ पूनमचंद भाटी, गणेशदास स्वामी, मुकेश राव, प्रशांत स्वामी, विकास पारीक, कन्हैयालाल भामा, विनोद उड़सरिया, रघुनंदन सरार्फ, प्रदीप जोड़ा, राकेश पंसारी, हिमांशु अग्रवाल, अरुण पुलासरिया, गौरी शंकर सिंघानिया, अरुण मित्तल, नवरत्न अग्रवाल, राजेश पंसारी, राजन जांगिड़, नेमीचंद, सुनीता पेडी़वाल, गीता देवी, भंवरलाल सोनी, तारादेवी सोनी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान