Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर स्थित में युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती

युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर स्थित में युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती

सरदारशहर। तहसील के गांव रणसीसर में एक युवक ने अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक के सेवन से युवक बेहोश होने लगा तो परिजनों ने तुरंत युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार गांव रणसीसर का बलवीर पुत्र मालाराम मेघवाल अपने घर में रखे कीटनाशक को पी लिया। जिससे वह बेहोश होने लगा। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलट मुकेश ईएमटी नेतराम ने बेहोश युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल राजकीय अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घर में मामूली बात को लेकर युवक ने ये कदम उठाया है। फिलहाल युवक का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान