Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेरहमी से युवक के साथ की मारपीट, गंभीर घायल युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती 

बेरहमी से युवक के साथ की मारपीट, गंभीर घायल युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती 

सरदारशहर। शहर के बुकलसर बास में वार्ड 23 निवासी एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद घायल युवक को हाई सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर अस्पताल में घायल का उपचार करवाकर मामले की जानकारी ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 23 का नोरतन नाथ पुत्र ओम प्रकाश नाथ के साथ युवकों ने गली में नहीं आने की बात को लेकर बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है। घायल के परिजनों के पहुंचने के बाद राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हाहाई सेंटर रेफर कर दिया। युवक के साथ मारपीट क्यों की गई उसको लेकर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान