Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तबीयत बिगड़ने से डंफर चालक की मौत 

तबीयत बिगड़ने से डंफर चालक की मौत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। डंफर चलाते वक्त चालक की तबीयत बिगड़ जाने से उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गनोड़ा रोड़ पर यह घटना हुई, जिसके तहत चालू डंफर में सिंघी प्याउ के पास चालक का शव देखने पर लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को पता लगाकर बुलाया। इस सम्बंध में धर्मसिंह पुत्र मोहनलाल जाट निवासी सिंगडोला जिला सीकर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मेरे चाचा का लड़का हरीश (43) पुत्र गणपतराम जाट निवासी सिंगडोला बड़ा, जो डंफर चला रहा था। उसकी संभवतया तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान भी नहीं है। पुलिस ने श्याम स्वर्णकार व भागीरथ की मदद से शव को बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया और आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान