Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वर्ल्ड रिकॉर्ड जानने आई टीम ने दिया प्रोविजनल सर्टिफिकेट 

वर्ल्ड रिकॉर्ड जानने आई टीम ने दिया प्रोविजनल सर्टिफिकेट 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा में पौधो को एक साथ एक जगह एक समय में शपथ लेकर गोद लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से आई टीम ने सरपंच सविता राठी को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट देकर तथा गले में पदक देकर नवाजा। सर्वे के पूर्ण होने पर पश्चात् अधिकारिक रिकॉर्ड दिया जाएगा। टीम के इंडिया हैड आलोक कुमार ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियम तथा कायदों को ध्यान में रखते हुए वेरीफिकेशन के बाद ऐसा किया जायेगा।
दूसरी ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि पर्यावरण का सशक्त संदेश आज हरितिमा ढाणी से पूरे देश में गया है। इसलिए अन्य पंचायतों को भी इस प्रकार की पहल करनी चाहिए। सभापति नीलोफर गौरी ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास हर जगह होने चाहिए।
कार्यक्र में पूर्व सभापति हाजी सिकंदर अली खिलजी, जिला प्रवक्ता मो. इदरीश गौरी, पार्षद सोनिका पीपलवा, लियाकत, इकबाल खान, अमजद खान कायमखानी, आसिफ, हितेश जाखड़, मधु बागरेचा, विजय बटेसर, राजेश जाखड़, उषा बगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, करणी सिंह, सौरभ पीपलवा, गिरधारी कांटीवाल, अमर सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष नरपत, महेश शर्मा, विक्रम सिंह, बेगराज नाई, साबिर, सुरेश अरोड़ा, भवानी सिंह पंचायत समिति सदस्य, शेराराम पूर्व सरपंच, साहित्यकार घनश्याम कच्छवा सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। का स्वागत सरपंच राठी, खुशलाराम, कन्हैयालाल शर्मा, सोहन माली, उप सरपंच गणपत दास, मूलाराम, भींवाराम प्रजापत, भंवराराम, बाबूलाल मेघवाल, पूसाराम प्रजापत, रतन जाखड़ ने किया। गोपालपुरा के लोक कलाकार धन्नाराम एवं पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन हरी राम कवि गोपालपुरा ने किया। वहीं कार्यक्रम में करीब चार हजार लोगों ने भाग लिया। एक पौधे के साथ अनेक व्यक्तियों द्वारा गले लगकर सेल्फी खिचंते लोग नजर आये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान