Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पायलट के खिलाफ राजनीतिक साजिशें होगी नाकाम: पोसवाल

पायलट के खिलाफ राजनीतिक साजिशें होगी नाकाम: पोसवाल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने कहा है कि सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के ही नहीं, अपितु देश की बड़ी राजनीतिक सख्शियत हैं और ये बात कांग्रेस नेता स्वयं राहुल गांधी भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में रंधावा का जो बयान आया, वो सरकार क एजेंट जैसा बयान है, जो अपने आप में परिपक्वता का परिचायक नहीं है। पोसवाल ने कहा है कि जिस प्रकार भाजपा कांग्रेस एक होकर राज्य में पायलट के खिलाफ साजिश कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के चक्कर में पायलट के खिलाफ राजनीतिक साजिशें होती आई हैं। इसलिए इन सब बातों का पायलट पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो पूरे देश में एक लोकप्रिय नेता हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान