Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वुशू लीग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्रा तनवी ने जीता काँस्य पदक

वुशू लीग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्रा तनवी ने जीता काँस्य पदक


तारानगर


तारानगर के शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्रा तनवी दाधीच ने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में चली प्रदेश स्तरीय वुशु लीग में कांस्य पदक जीतकर अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। वुशू संघ जिला सचिव चिंकित शर्मा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलो इण्डिया के तहत चली प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की तनवी दाधीच पुत्री सुशील दाधीच ने कांस्य पदक जीता है। तनवी के कांस्य पदक जितने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल, मुख्य खेल अधिकारी भगवान सहाय जाटव, वुशू संघ प्रदेश अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया एवं तारानगर पहुँचने पर तनवी का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल भारती इंसा ने भी छात्रा को जीत की बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान