Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रिकॉर्ड बनाने की हो रही तैयारियां

रिकॉर्ड बनाने की हो रही तैयारियां


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा में स्थित हरीतिमा ढाणी में 15 अप्रेल को आयोजित होने वाले नरेगा के माध्यम से लगाए गए पौधों को एक ही जगह एक साथ एक ही समय पर गले लगा कर गोद लेने के प्रस्तावित वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सरपंच सविता राठी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं में अत्यधिक उत्साह है। जो कि अपना श्रमदान करके न केवल ढाणी के अंदर बल्कि बाहर के रास्तों को बना रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त भी कर रही हैं। बलबीर सिंह, दीपचंद गिलड़ा, गणपत दास स्वामी, पूसाराम प्रजापत, राहुल प्रजापत, गंगासिंह, भींवाराम, हरीराम, खुसलाराम, भंवराराम, प्रकाश स्वामी, दुर्गा, मंजू, भंवरी, परमेश्वरी, कमली, रामी, लिछमा आदि अपना सहयोग दे रहे है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान