Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल, जनता परेशान

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल, जनता परेशान


सुजानगढ़ (नि.सं.)। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल रखी। जिसके चलते सरकारी विभागों में लोगों के काम प्रभावित हुए। राज्य सरकार व राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बीच 14 दिसम्बर2021 को हुए लिखित समझौते की पालना और मंत्रालयिक कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 10 अप्रेल से कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। इस सम्बंध में कर्मचारियों के एक दल ने दीपक भास्कर के नेतृत्व में तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से समस्याओं के समाधान और मांगे माने जाने की मांग की। दीपक भास्कर ने बताया कि 17 अप्रेल को जयपुर में पहापड़ाव किया जायेगा। इसको लेकर श्रमिक कल्याण केंद्र में तैयारी बैठक का आयोजन भी किया गया। इस बैठक में लक्ष्मीनारायण तेजस्वी, मोहनराम मूंड, रमेश कुमार, मोहरसिंह, देवेंद्र कुमार, परमेंद्र कुमार, उमराव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान