Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्रालयिक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, सरकारी कामकाज के लगा ब्रेक

मंत्रालयिक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, सरकारी कामकाज के लगा ब्रेक


सरदारशहर। शहर के सरकारी कार्यालय में कार्यरत राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहते हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों ने समय-समय पर सरकार को ज्ञापन व आंदोलनों के माध्यम से अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। लेकिन सरकार द्वारा मांगों पर संज्ञान नहीं लेने के कारण मंत्रालयिक कर्मचारियों ने महासंघ के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सरकारी कामकाज जो इन कर्मचारियों के अधीन आते हैं वह पूरी तरह ठप हो गए। मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के निर्मल सोनी ने बताया कि राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हमारी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल की गई है। 17 अप्रैल को जयपुर में महासंघ के आह्वान पर राजस्थान के पूरे मंत्रालयिक कर्मचारी महापड़ाव डालकर आंदोलन करेंगे। हमारी मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है। सरकार द्वारा हमारी मांगों पर शीघ्र ही संज्ञान नहीं लिया गया तो महासंघ के आह्वान पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल पर जाने वाले मंत्रालयिक कर्मचारी भवानी शर्मा, अभिषेक पारीक, तेजवीर, अनिल कुमार, अशोक पारीक, संदीप कुमार, बिजेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल करते एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान