Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ. शेखावत इन्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

डॉ. शेखावत इन्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित


चूरू। प्रयागराज (उ.प्र.) में होम्यो फेन्डस, गोरखपुर के तत्त्वावधान में सम्पन्न नेशनल होम्योपैथिक कांफ्रेस एवं अवार्ड शेरेमनी में होम्योपैथी यूनिवर्सिटी जयपुर के संस्थापक चेयरपर्सन एवं विश्व में होम्योपैथी की उच्च शिक्षा के पुरोधा अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व डॉ. गिरेन्द्रपाल की स्मृति में प्रथम प्रतिष्ठित डॉ. गिरेन्द्रपाल मेमोरियल इन्टरनेशनल अवार्ड 2023 देश-विदेशों की होम्योपैथी की हस्तियों की उपस्थिती में होम्योपैथी यूनिवर्सिटी जयपुर के संरक्षक एवं सलाहकार अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ होम्योपैथीक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अमरसिंह शेखावत को उनके द्वारा किये गये होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार, चिकित्सा, शिक्षा, रिसर्च एवं समाज सेवाओं के उपलक्ष में शाल, श्रीफल, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह एवं अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। होम्यो फेन्डस के अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह के सानिध्य में आयोजित काफेस एवं अवार्ड शिरमनी समारोह के मुख्य अतिथि इलाहबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मा.शेखर यादव तथा कमिश्नर कविराज प्रताप मल की अध्यक्षता में कांफ्रेस का उदघाटन डॉ हैनीमन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर डॉ. अमरसिंह शेखावत ने किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में देश-विदेशों में अनेक नेशनल एवं इन्टरनेशनल अवार्ड सरकारी तथा निजी संस्थाओं द्वारा डॉ. शेखावत को प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड शिरेमनी में डॉ. अमरसिंह शेखावत के अतिरिक्त लखनऊ के प्रतिष्ठित होम्योपैथ डॉ. गिरीश गुप्ता को इन्टरनेशनल एवं अन्य देश- विदेशों के 11 वरिष्ठ होम्योपैथ्स को विभिन्न नेशनल अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान