Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जगदीश खटकड़ ने आपणी पाठशाला लिए दिए 5 लाख 51 हजार रुपए

जगदीश खटकड़ ने आपणी पाठशाला लिए दिए 5 लाख 51 हजार रुपए


चूरू। घुमंतु परिवारों के बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बनी चूरू की आपणी पाठशाला के बन रहे भवन के लिए सीकर जिले की फतेहपुर तहसील के गांव रूपनगरखंाजी के बास के निवासी हरदेवाराम खटकड़ ने 5 लाख 51 हजार रुपए की राशि का आर्थिक सहयोग किया है।
पुलिस विभाग में कार्यरत धर्मवीर जाखड़ के सद्प्रयासों से घुमंतु परिवारों के बेसहारा बच्चों के लिए आपणी पाठशाला की स्थापना कर अंतिम पंक्ति में खड़े एक ऐसे समाज के बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा में जोड़कर उनके भविष्य को सुधारने का जो बीड़ा उठाया वह आज एक नए मुकाम की ओर बढ रहा है। इधर-उधर भवन में चलने वाली आपणी पाठशाला के भवन की योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन में धर्मवीर के साथ कई कर्मवीर खड़े हुए तो इसके क्रियान्वयन के प्रथम चरण में शाला भवन की आधारशीला रखे जाने के साथ ही कार्य प्रारंभ हो गया। जिससे जुड़ते कारवंे में जगदीश खटकड़ शामिल हुए और शाला भवन के लिए पांच लाख इक्कावन हजार रुपए शिक्षा के मंदिर को दान किए। इसकेलिए आपणी पाठशाला परिवार ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान