वार्ड पार्षद ने दी धरने की चेतावनी
राजलदेसर न्यू सर्विस राजलदेसर कस्बे के वार्ड नंबर 31 में संतोषी माता अंजनी माता मंदिर मार्ग पर बनने वाली सीमेंटेड रोड 20 दिनों से राजनीतिक की भेंट चढ़ी हुई है इस सड़क का निर्माण कार्य 20 रोज पहले शुरू हुआ था जिसमें दोनों तरफ नाली निर्माण एवं वर्तमान में पहले से बना हुआ चेंबर की ऊंचाई यथावत रखने को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी वही विभाग के अधिकारियों ने भी बार-बार इस सड़क का मौका मुआयना किया एवं वार्ड वासियों से समझाइश की लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला आज हालात यह है इस रोड के जिस पर आम आदमी पैदल भी नहीं चल सकता वही वार्ड के वार्ड पार्षद कपिल पारीक, सुरजा राम जाट, राम कवरी जाट ने बताया 20 दिन से सड़क निर्माण कार्य बंद होने के कारण हम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे चिकित्सालय में मरीजों को दिखाने के लिए वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए अलग रास्ते से भेजना पड़ता है इसके अलावा पशुओं के लिए चारा पानी पिलाने के लिए भी बहुत परेशानी होती है सबसे बड़ी परेशानी हमारे घरों में पानी ठहरने के कारण सील आती है जिससे मकानों को भी नुकसान हो रहा है वार्ड पार्षद कपिल पारीक ने बताया इसके बारे में हमने अधिकारियों को लगातार अवगत कराने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ अगर 2 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमें मजबूर नगरपालिका के आगे वार्ड वासियों के साथ धरना देना पड़ेगा


