Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभापति ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण 

सभापति ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सभापति निलोफर गौरी ने बाजारों में निर्मित हो रही सड़कों का निरीक्षण किया। सभापति निलोफर गौरी, उप सभापति अमित मारोठिया गांधी चौक पहुुंचे और निर्माण कार्य की गुणवता पर संतोष जाहिर किया। दूसरी ओर अनेक व्यापारियों से मिली जानकारी और अन्य मांगों के बारे में ठेकेदार व तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सभापति निलोफर गौरी ने बताया कि बजट घोषणा के तहत विधायक मनोज मेघवाल के प्रयासों से 7 करोड़ की लागत से शास्त्री प्याउ से शुरू होकर मुख्य बाजारों में सड़क बन रही है, जो आम शहरवासियों को के लिए काफी बड़ी सौगात है। उप सभापति अमित मारोठिया ने बताया कि सीएम ने हाल ही में बजट में नगरपरिषद क्षेत्र के लिए 10 करोड़ की सड़कों की घोषणा की है, जिनको भी चिन्ह्ति कर लिया गया है। इस प्रकार सुजानगढ़ शहर में सड़कों का जाल देखने को मिलेगा। निरीक्षण के दौरान पीडबल्यूडी के सहायक अभियंता मोहित पाराशर, पार्षद ईकबाल खान कायमखानी, पार्षद जाकिर क्याल, पार्षद प्रदेश वाल्मिकी आदि भी मौजूद रहे। सभापति ने गांधी चौक, डॉ. मोहन जैन अस्पताल आदि जगहों पर जाकर निरीक्षण किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता