Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महंगाई राहत शिविर की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक 

महंगाई राहत शिविर की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक 


सरदारशहर। शहर के पंचायत समिति में मंगलवार को महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग शिविर की तैयारियों को लेकर एसडीएम विजेंद्र सिंह ने तहसील क्षेत्र के अधिकारियों की पंचायत समिति में बैठक ली। सरकार द्वारा राजस्थान में महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देकर महंगाई राहत शिविर के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दे। उसको लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए है। एसडीएम विजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन तहसील क्षेत्र में किया जाएगा। उसी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली गई है। बैठक में शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिले। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक में तहसीलदार कमलेश सिंह महरिया। भानीपुरा तहसीलदार नीतीश कांत, ब्लाक सीएमएचओ डॉ विकास सोनी सहित क्षेत्र के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता