Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीक्षित को बीस सूत्री कार्यक्रम प्रथम स्तरीय समिति का सदस्य किया नियुक्त 

दीक्षित को बीस सूत्री कार्यक्रम प्रथम स्तरीय समिति का सदस्य किया नियुक्त 

सरदारशहर। राजस्थान सरकार आयोजना विभाग द्वारा कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित को बीस सूत्री कार्यक्रम प्रथम स्तरीय समिति जिला चूरू का सदस्य नियुक्त किया गया है। दीक्षित की इस नियुक्ति पर जिले के कार्यकताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, बीसूका प्रदेश उपाध्यक्ष डा. चंद्रभान, राज्यमंत्री अभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान सरकार पुखराज पारासर, वरिष्ठ नेता डॉ हरि दीक्षित एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया एवं दीक्षित को शुभकामनाएं दी। कार्यकताओं में यंश ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष संजय बुरड़क, जिला महासचिव ओमप्रकाश नाई, यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बीरबल स्वामी, महिला सेवादल नेत्री ज्योति सिंह, सरदारशहर विधानसभा अध्यक्ष महेन्द जाखड़, शहर ब्लाक अध्यक्ष श्याम व्यास, देहात अध्यक्ष रामलाल सारण, तारानगर विधानसभा अध्यक्ष हेतराम प्रजापत, सादुलपुर ब्लाक अध्यक्ष फिरोज खां, वरिष्ठ नेता बाले खां चायल, पार्षद नानूराम पारीक, पार्षद समसूदीन खोखर, कमल पुजारी, राकेश पारीक, सोनू नाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दीक्षित को बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता