Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुजा भील मावली की निर्मम हत्या के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन, सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

पुजा भील मावली की निर्मम हत्या के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन, सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सरदारशहर। उदयपूर के मावली क्षेत्र के लोपड़ा गांव में आठ साल की एक बालिका की बेरहमी से हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम विजेंद्रसिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।खींवाराम नायक व डूंगरराम नायक ने बताया कि आठ वर्ष की पूजा के हत्यारे ने वारदात के बाद उसके शरीर को कई टुकड़ों में बांटा तथा एक खंडहर में फेंक दिया। इस घटना में किसी तांत्रिक घटना को लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है। घटना को लेकर लोपड़ा के ग्रामीणों का धरना जारी है। उनकी मांग है कि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए। सर्व समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए मांग पर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने में खींवाराम नायक, डूगरराम नायक, भागीरथ बरोड़, हरलाल सिंह, मुखराम, पुखराज, आसाराम चालिया, छोटूराम आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता