Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजभाषा विभाग सलाहकार समिति सदस्य बनें चूरू के सुशील शर्मा

राजभाषा विभाग सलाहकार समिति सदस्य बनें चूरू के सुशील शर्मा


चूरू. हैदराबाद प्रवासी, चूरू के निवासी सुशील कुमार शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय की राजभाषा विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
शिक्षाविद् शंकरलाल झखनाड़िया के पुत्र सुशील शर्मा हैदराबाद में व्यवसायी है। जिनकी नियुक्ति केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने की।
गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया। सदस्य का कार्यकाल तीन साल का होगा। समिति का अध्यक्ष केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं सरकारी सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य पदेन होते है। समिति में चार-पांच गैर सरकारी सदस्य होते है, जिनमें चूरू के शर्मा को मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोहिया कॉलेज के स्टूडेंट्स रह शर्मा चुके आरएसएस व एबीवीपी सहित कई संगठनों से जुड़े रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता