Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजकीय विद्यालय में गुप्त भामाशाह के सहयोग से शौचालय का कराया निर्माण

राजकीय विद्यालय में गुप्त भामाशाह के सहयोग से शौचालय का कराया निर्माण


युवा विकास समिति की प्रेरणा से


राजलदेसर न्यू सर्विस राजलदेसर कस्बे की सामाजिक संस्था राजलदेसर युवा विकास समिति की ओर से राजकीय विद्यालय नंबर 16 में शौचालय की हालत बहुत ही दयनीय थी इसी को ध्यान में रखते हुए राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से गुप्त भामाशाह के सहयोग से विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग 8 शौचालय का निर्माण कार्य कराया जिसकी लागत 2 लाख 6 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन सोमवार को विद्यालय में प्रातः 10 बजे रखा गया जिसमें विद्यालय की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने शौचालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार जाट ने बताया कि राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से जिस तरह से चिकित्सा शिक्षा सांस्कृतिक खेलकूद आदि के कार्यों में समिति द्वारा भामाशाह के सहयोग से जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है इस अवसर पर इस विद्यालय में इस गुप्त भामाशाह के सहयोग से जो शौचालय का निर्माण कराया है व वास्तव में ही बहुत पुण्य का कार्य किया है इस अवसर पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल मंत्री मदन दाधीच ने बताया राजलदेसर युवा विकास समिति की ओर से गुप्त भामाशाह के सहयोग से अब तक गुप्त भामाशाह के सहयोग से 4 लाख रुपए का निर्माण कार्य कराया जा चुका है इसके अलावा आज से करीबन डेढ़ लाख रुपए की लागत से एक अन्य भवन का झीणो द्वार कार्य का कार्य प्रारंभ कर दिया है इसके अलावा अन्य कार्य भी अति शीघ्र शुरू किए जाएंगे इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ के सदस्यों ने समस्त छात्राओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया एवं युवा विकास समिति का आभार जताया एवं भविष्य में इसी तरह इस विद्यालय में सहयोग करने की कामना की

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता