Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया व सभापति पायल सैनी ने रोजेदारों का खुलवाया रोजा

पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया व सभापति पायल सैनी ने रोजेदारों का खुलवाया रोजा


चूरू। दादाबाड़ी में पूर्व विधायक हाजी मक़बूल मंडेलिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार रोजा इफ्तार दावत में रोजदारों को फल खिलाकर रोजा खुलवाया गया। पूर्व विधायक हाजी मक़बूल मंडेलिया ने कहा कि रोजे के महीने जो इंसान सेवा करता है उसे पुण्य मिलता है। इन रोजेदारों ने रमजान के पवित्र माह रोजा रखकर देश व राज्य आपसी भाईचारे व अमन चैन का संदेश दिया है। सभापति पायल सैनी ने कहा कि दीन को याद रखना इंसान की बहुत बड़ी सफलता है। इस अवसर पर सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, इंद्राज खीचड़, पूसाराम गोदारा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण बालान आदि ने रोजेदारों का फल खिलाकर रोजा खुलवाया। इस मौके पर शहर एवं देहात से रोजेदार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर रोजेदारों ने रोजा खोलकर देश व राज्य में खुशहाली की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता