सादुलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ के स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र जैतपुरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से राज्य स्तरीय प्रमाणित किया गया है। चूरू जिले के कुल 130 स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र का इस कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय टीम के द्वारा माह दिसम्बर 2022 में मूल्यांकन किया गया इसके बाद राज्यस्तरीय जांच दल द्वारा माह जनवरी 2023 में मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद राज्य स्तर से दिनांक 31 मार्च 2023 एनक्युएएस से प्रमाणित किया गया।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज झाझड़िया ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा गठित टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन के लिए अस्पतालों का 12 मानक पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए अस्पताल द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लीनिकल सर्विसेज, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, स्पोर्ट सर्विसेज, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानको की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। डॉ. झाझड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ करते हुए आमजनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में जैतपुरा स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र को राज्य स्तर से अवार्ड प्रदान आ गया है। स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र के प्रभारी सीएचओ श्रीमती बबिता कुमारी ने बताया कि हमारी टीम ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानको पर बारीकी से कार्य करना शुरू किया था। इसके दौरान स्थानीय जैतपुरा के निवासीयों द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया एवं विभाग के द्वारा प्राप्त संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए दानदाताओं से प्राप्त दान से संसाधन जुटाए गये। इसी के साथ स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र पर नियमित रूप से वेलनेस गतिविधि, स्वास्थ्य चैकअप जांच ईलाज एवं आवश्यक दवाइयों को आमजन तक निःशुल्क मुहैया करवाया गया साथ क्षेत्र की गर्भवती महिला नवजात शिशु देखभाल आदि की गहनता से मॉनिटरींग कर उत्तम स्वास्थ्य प्रबन्धन के प्रयास किये गये हैं ।


